Free Fire में बैटल रॉयल मोड को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अभी गेम में 37 कैरेक्टर्स है लेकिन कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जो क्लासिक मोड के लिए बेहतर विकल्प है।
Free Fire में क्लासिक मोड के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स
1) DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में बड़ा फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
2) K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में लगभग 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक मैचों के लिए 5 सबसे बेहतर कैरेक्टर्स के विकल्प
3) Jota

इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स है। इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल के साथ HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन भी देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
4) Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
5) A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में SK Sabir Boss की तरह स्टाइलिश नाम किस तरह पाएं?