Free Fire में 5 बेहतरीन कैरेक्टर्स जिनके पास जबरदस्त ताकत है

image via ff.garena.com ff33
image via ff.garena.com ff33

Garena Free Fire में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद है। सभी कैरेक्टर्स के पास खास ताकत है और खिलाड़ियों को इससे गेम में फायदा होगा। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में 5 कैरेक्टर्स जिनके पास जबरदस्त ताकत है

#1 - DJ Alok की ताकत - ड्रॉप द बीट

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।


#2 - Chrono की ताकत - टाइम टर्नर

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है।

ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में 30 अनोखे और स्टाइलिश नाम जिन्हें IGN के लिए उपयोग किया जा सकता है


#3 - Kapella की - हीलिंग सॉन्ग

youtube-cover

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लॉस भी 20% तक कम होता है।


#4 - K की ताकत - मास्टर ऑफ ऑल

Free Fire में K
Free Fire में K

K की ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


#5 - A124 की ताकत - थ्रिल ऑफ बैटल

Free Fire में A124
Free Fire में A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 20 सबसे अच्छे और स्टाइलिश गिल्ड स्लोगन्स जिनका खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं