Free Fire में 5 सबसे अच्छे पैसिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर्स के विकल्प

Image via Sportskeeda
Image via Sportskeeda

Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। कैरेक्टर्स की मदद से WWE को फायदा होता है। Free Fire में दो तरह के कैरेक्टर्स मौजूद रहते हैं और इसमें पैसिव कैरेक्टर्स का भी काफी महत्व होता है। इस आर्टिकल में हम गेम के अंदर 5 सबसे अच्छे पैसिव कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में 5 सबसे अच्छे पैसिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर्स के विकल्प

#1 - Shirou की ताकत - डैमेज डिलिवर्ड

youtube-cover

Shirou को हाल ही में OB26 अपडेट के साथ रिलीज किया गया है। इस अपडेट में जब कोई दुश्मन 80 मिटर रेडियस के अंदर डैमेज देता है तो अटैकर की जगह 6 सेकंड के लिए मार्क हो जाएगी। ये सिर्फ उसी खिलाडी को दिखेगी। आपको रैंक मैचों में इससे काफी फायदा हो सकता है।


#2 - Jai की ताकत रैगिंग रीलोड

youtube-cover

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में नए अपडेट के बाद 5 सबसे अच्छे एक्टिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर्स


#3 - Dasha's ability - Partying On

Free Fire में Dasha
Free Fire में Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी।


#4 - Jota की ताकत - सस्टेंड रेड्स

Free Fire में Jota
Free Fire में Jota

इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।


#5 - Hayato की ताकत - बुशीडो

Free Fire में Hayato
Free Fire में Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 30 सबसे अच्छे और स्टाइलिश गिल्ड नेम के विकल्प

Edited by Ujjaval E-Sports