Free Fire में 35 कैरेक्टर्स मौजूद है। इसमें से कई मेल और कई फीमेल कैरेक्टर्स है। अगर आपको क्लैश स्क्वाड मोड पसंद है और यहां आप फीमेल कैरेक्टर उपयोग करना चाहते हैं तो आप इन्हें ट्राय कर सकते हैं।
Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स
#1 - A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है।
#2 - Steffie

Steffie की मदद से ग्रेनेड का डैमेज 15% तक कम हो जाता है और बुलेट का डैमेज 5% तक सिर्फ 5 सेकंड्स के लिए कम हो जाता है। अगर आप किल्स के लिए खेलते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में नए अपडेट के बाद क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स
#3 - Kapella

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही HP लोस्स भी 20% तक कम होता है।
#4 - Laura

Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है।
#5 - Caroline

Caroline की मदद से आप शॉटगन चलाते समय 3% तक अपनी मूवमेंट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। साथ ही Caroline की मूवमेंट स्पीड लेवल बढ़ाने पर 8% तक बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाडियों के लिए 50 अनोखे और स्टाइलिश नामों के विकल्प