Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम में Primis और Nulla के अलावा हर एक कैरेक्टर के पास अनोखी ताकत है। इससे गेम में आपको मदद मिल सकती हैं। Free Fire में मेल और फीमेल दोनों कैरेक्टर्स मौजूद है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे शानदार फीमेल कैरेक्टर्स जिनका प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं
1) Kapella

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लोस्स भी 20% तक कम होता है।
2) Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी।
3) A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में टॉप-अप पर 100% बोनस हासिल करने का सबसे आसान तरीका
4) Laura
Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
5) Moco
Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC या लैपटॉप पर एम्यूलेटर द्वारा कैसे खेला जा सकता है?