Free Fire में कालाहारी मैप को काफी पसंद किया जाता है। इसे कुछ अपडेट्स पहले ही जोड़ा गया है और ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम इस मैप की 5 जगहों के बारे में बात करने वाले हैं जहां खिलाड़ियों को लैंड करना चाहिए।
Free Fire में कालाहारी मैप के अंदर 5 शानदार जगहें जहां खिलाड़ियों को अच्छी लूट मिलेगी
कालाहारी मैप असल में कई बिल्डिंग, रोड्स और एरिया से भरा हुआ है। ऐसे में कई शानदार लूट की जगहें भी मौजूद है।
#1 Stone Ridge

Stone Ridge को अपनी लूट के लिए जाना जाता है। खैर, यहां लूट के साथ काफी अच्छी जगह है। अगर आपको सिर्फ लूट करना है और सर्वाइव करना है ये जबरदस्त विकल्प है।
#2 Santa Catarina

Santa Catarina को काफी पसंद किया जाता है। ये गेम के सबसे बड़े हॉटस्पॉट्स में से एक है। साथ लूट करने के बाद आपको फाइट्स लेनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के पुर्गाटोरी मैप पर लैंड करने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें
#3 The Sub

Sub में आर्मर आसानी मिल जाता है और आप यहां उतरकर आसानी से खिलाड़ी स्पोट कर सकते हैं और उन्हें किल कर सकते हैं।
#4 Command Post

Command Post को फाइट्स लेने के लिए जाना जाता है। आपको यहां लूट मिल जाती हैं लेकिन यहां काफी खिलाड़ी उतरते हैं। अगर आप किल्स के लिए खेलते हैं तो आप यहां उतर सकते हैं।
#5 Refinery

Refinery एक शानदार जगह है जहां आपको छुपने की जगहों के साथ अच्छी लूट मिल जाती हैं। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो ये जगह सबसे अच्छी होगी।
हर एक खिलाड़ी अपने Free Fire खेलने के तरीके के हिसाब से सबसे अच्छी जगह भी चुन सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में बरमूडा मैप पर लैंड करने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जिन्हें खिलाड़ियों को ट्राय करना चाहिए