Free Fire में ढेरों अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स मौजूद है। हर एक कैरेक्टर के पास अलग-अलग ताकत है। इस दौरान कुछ कैरेक्टर्स मेल है वहीं कुछ फीमेल है। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में बड़ा फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - K

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में लगभग 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- 8000 गोल्ड कोइंस में Free Fire के 5 सबसे बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स
#3 - Jai

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 - Joseph

Joseph की ताकत मूवमेंट और स्प्रिंटिंग स्पीड 10% तक बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद जिनके पास कैली कैरेक्टर है, उनके इस कैरेक्टर का कोई महत्व नहीं है। दोनों में लगभग एक जैसी चीज़ें हैं। आप इसे भी ट्राय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाडियों के लिए 30 खास और स्टाइलिश नामों के विकल्प