Free Fire में अलग-अलग तरीके के कैरेक्टर्स मौजूद है। कई खिलाड़ियों को बेहतर कैरेक्टर्स जानने में दिक्कत होती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में मौजूद कुछ जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे
Free Fire में 5 सबसे अच्छे और शानदार कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
#3 Paloma

इस कैरेक्टर के पास आर्म्स-डीलिंग नाम की खास ताकत है। आप बिना जगह घेरे भी AR की 30 गोलियां रख सकते हैं। लेवल 6 पर Paloma की मदद से आप 180 AR एमो रख सकते हैं। इसके अलावा आपके बैग की जगह भी नहीं भरेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 3 सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स जिन्हें सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है
#4 Joseph

Joseph की ताकत मूवमेंट और स्प्रिंटिंग स्पीड 10% तक बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद जिनके पास कैली कैरेक्टर है, उनके इस कैरेक्टर का कोई महत्व नहीं है। दोनों में लगभग एक जैसी चीज़ें हैं। आप इसे भी ट्राय कर सकते हैं।
#5 Laura:

Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 30 स्टाइलिश और अनोखे नाम जिन्हें गिल्ड के लिए उपयोग किया जा सकता है