Free Fire में कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत होती हैं। इससे गेम में उन्हें काफी मदद मिलती हैं। कई लोग सस्ते कैरेक्टर्स की तलाश में होते हैं।
2021 में Free Fire के 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स
#1 - Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
#2 - Olivia

Olivia को Free Fire के इन-गेम स्टोर से 199 डायमंड्स या 2000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। Olivia की ताकत हीलिंग टच है। जब भी आप किसी प्लेयर को रिवाइव देंगे तो आपको एक्स्ट्रा 6HP मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- 50 शानदार और स्टाइलिश नाम जिन्हें आप Free Fire में गिल्ड के लिए उपयोग कर सकते हैं
#3 - Caroline
Caroline एक उपयोगी कैरेक्टर है और इसे 8000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। इसकी ताकत ये है कि जब आपके हाथ में शॉटगन को होती हैं तो मूवमेंट स्पीड 3% तक बढ़ जाती हैं। साथ ही लेवल बढ़ाने पर आपको सबसे ज्यादा फायदा होता है।
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 - Moco
Moco के पास हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकती हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
ये भी पढ़ें;- Free Fire में मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीके