Free Fire के अंदर गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। अगर मैच के दौरान आपके पास बेहतर हथियार होगा तो आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कई लोगों को इस समय Free Fire में अच्छे हथियारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम मई 2021 तक सबसे अच्छे हथियारों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में मई 2021 के अंदर 5 सबसे जबरदस्त और शानदार गन्स के विकल्प
1- Groza

Groza असल में Free Fire की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल है। इसकी एक्यूरेसी 54 की है और इसका डैमेज 61 का है। खिलाड़ी इसे क्लोज और मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं।
2- MP40

MP40 को क्लोज रेंज में सबसे शानदार विकल्प माना जा सकता है। इस गन का फायर रेट 83 का है वहीं इसका डैमेज रेट 22 और 48 का है। आप MP40 को लॉन्ज रेंज में उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसमें एक राउंड में 20 गोलियां होती हैं।
3- M1887

M1887 को Free Fire की सबसे खतरनाक शॉटगन गन कहा जा सकता है। इसका बेसडैमेज 100 का है। साथ ही आसानी से इस गन को हासिल किया जा सकता है और इसके मैगजीन में 2 बुलेट्स रहती हैं। क्लोज रेंज के लिए ये शानदार विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक बढ़ाने के लिए लैंड करते समय 3 बातें जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए
4- AWM

Free Fire में लॉन्ग रेंज में स्नाइपिंग के लिए AWM जबरदस्त विकल्प है। इस गन की रेंज और डैमेज जबरदस्त है। इसके साथ ही यहां स्कोप पहले से रहता है। सिर्फ एक हेडशॉट में खिलाड़ी आसानी से किल्स हो सकते हैं। ये गन एयरड्रॉप में मिलती हैं।
5- M1014

M1014 एक जबरदस्त शॉटगन है। इस गन का बेस डैमेज 94 का है। एक समय पर इसमें 6 गोलियां होती है और इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। क्लोज रेंज के लिए शॉटगन बेहतर है। आपको इस गन से सिर्फ एक शॉट मारना पड़ता है और कुछ ही शॉट्स में विरोधी नॉक हो जाएगा।
(ये सारे ही स्टैट्स Free Fire की वेबसाइट से लिए गए हैं।)
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें;- Free Fire में भारतीय रीजन के रिडीम कोड की मदद से मुफ्त में इनाम कैसे हासिल करें?