Free Fire में OB28 अपडेट समाप्त होने वाला है। उसके आलावा इन-गेम आज पेच अपडेट जुड़ने वाला है। सभी प्लेयर्स काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। Free Fire के डेवेल्पर्स OB29 अपडेट के दौरान नया पेट और कैरेक्टर्स भी इन-गेम जोड़ने वाले हैं।
Free Fire में इस समय कुल 16 पेट्स के विकल्प मौजूद है। इन सभी पेट्स में अलग-अलग ताकत मौजूद है। तो आइए इस आर्टिकल में हम 5 अग्रेसिव और महंगे पेट्स पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire में 5 सबसे अग्रेसिव और महंगे पेट्स के विकल्प
1) Dr. Beanie

Free Fire में Dr. Beanie पेट को कुछ दिनों पहले ही इन-गेम जोड़ा गया है। डेवेल्पर्स ने कुछ दिनों पहले इस पेट को खरीदने के लिए इवेंट भी जोड़ा था। तो अधिकांश खिलाड़ियों ने इवेंट के जरिये Dr. Beanie को परचेस किया था। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
2) Moony

Moony पेट में पैरानॉर्मल प्रोटेक्शन नाम की ताकत मौजूद है। ये पेट मैदान पर दुश्मन को डैमेज होने से बचाता है। कुछ महीनों पहले ही इन-गेम Moony पेट को जोड़ा गया था। इस पेट की स्टोर सेक्शन कीमत 699 डायमंड्स है।
3) Dreki

Free Fire में Dreki को काफी समय पहले इन-गेम जोड़ा था। इस पेट की ताकत सभी खिलाड़ियों को प्रभावित करती है। Dreki को किसी भी कैरेक्टर के साथ पेयर कर सकते हैं। इसमें ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
4) Beaston

Garena Free Fire में Beaston के अंदर हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत मौजूद है। ये मैदान पर खिलाड़ियों को काफी सारे फायदेमंद आइटम्स प्रदान करता है। जैसे स्मोक, ग्लू वॉल, ग्रेनेड, फ्लैशबैंग आदि।
5) Falco

Free Fire के अदंर Falco में स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। ये पेट खिलाड़ी की ग्लाइडिंग स्पीड को बढ़ाता है। इसका उपयोग करके मैदान पर काफी जल्द लैंड कर सकते हैं। इन-गेम स्टोर सेक्शन में Falco की कीमत 699 डायमंड्स है।