Free Fire में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। इस दौरान SMG गन्स का काफी उपयोग किया जाता है। SMG गन्स को क्लोज रेंज के लिए ज्यादातर मौकों पर उपयोग किया जाता है। अगर आपके पास गन स्किन्स हो तो आपको और भी फायदा देखने को मिलेगा।
Free Fire में SMG के लिए 5 सबसे प्रसिद्ध और शानदार गन स्किन्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए
#1 - MP40 Flashing Spade

MP40 के लिए यह शानदार विकल्प है क्योंकि इससे डैमेज डबल हो जाता है जबकि रेट ऑफ फायर में भी सुधार देखने को मिलता है। रेंज जरूर कम हो जाती है लेकिन अगर आप क्लोज रेंज के खिलाड़ी है तो आपको जरूर फायदा मिलेगा।
#2 - Crazy Bunny MP40
Free Fire की सबसे शानदार और ताकतवर MP40 गन स्किन से आपको दोगुना फायदा होगा। पहले ही इस गन का डैमेज शानदार है लेकिन इससे डैमेज बढ़ जाता है जबकि रेंज भी सुधार आता है। हालांकि, गोलियों की संख्या कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जून 2021 में रैंक बढ़ाने के लिए 5 सबसे अहम बातें जिनका खिलाड़ियों को ध्यान रखना चाहिए
#3 - Pumpkin Flame UMP
अगर आप UMP चलाना पसंद करते हैं तो आपको यह गन स्किन काफी ज्यादा पसंद आएगी। इस डैमेज बढ़ जाता है जबकि रीलोड स्पीड में भी सुधार देखने को मिलता है।
#4 - Champion Boxer MP5

MP5 की यह गन स्किन शानदार विकल्प है। इससे डैमेज और एक्यूरेसी बढ़ जाती है। इसके बावजूद रीलोड स्पीड कम हो जाती हैं। आपको जरूर फायदा मिल सकता है।
#5 - Pink Paradise Playboy MP5

Free Fire में इस गन स्किन की काफी ज्यादा डिमांड है। इस गन स्किन से रेट ऑफ फायर बढ़ जाता है और एक्यूरेसी में भी सुधार देखने को मिलता है। हालांकि, रीलोड स्पीड पर असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire की अनलिमिटेड हेल्थ ऐप का उपयोग करने से हो सकता है खतरा, एकाउंट किया जाएगा हमेशा के लिए बंद