5 मौके जब Free Fire में खिलाड़ी ग्लू वॉल का सही तरह से उपयोग कर सकते हैं

Free Fire
Free Fire

Free Fire में ग्लू वॉल्स का काफी ज्यादा महत्व है। आप इसकी मदद से गेम में फायदा उठा कस्ते हैं और अपने लिए कवर बना सकते हैं। कई ऐसे मौके आते हैं जब इस ग्लू वॉल को बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर 5 परिस्थिति के बारे में बात करेंगे जब ग्लू वॉल्स का उपयोग किया जा कसता है।


Free Fire में ग्लू वॉल्स का उपयोग करने के लिए 5 मौके

1) दुश्मन को जाल में फंसाने के लिए

Image via GamingonPhone
Image via GamingonPhone

ग्लू वॉल की मदद से आप विरोधी को घर के अंदर या सीढ़ी पर बंद कर सकते हैं। इसके बाद आप सोच-समझकर दुश्मनों से फाइट्स ले पाएंगे।


2) टॉप पर पहुंचने के लिए

Image via Garena Free Fire
Image via Garena Free Fire

कई बार खिलाड़ियों को अपने विरोधी को धराशाई करने के लिए दिमाग का सही उपयोग करना होता है। ऐसे में आप ग्लू वॉल्स को सही तरह से जमाकर एक सीढ़ी की तरह उपयोग कर सकते हैं। कई बार आपको इससे दुश्मनों से फाइट्स लेने में फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 50 अनोखे और स्टाइलिश पेट नेम्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए


3) कवर के पीछे छुपने के लिए

Image via Garena Free Fire
Image via Garena Free Fire

अगर आपको एक बेहतर कवर चाहिए और कोई आपके ऊपर हमला कर रहा है तो ग्लू वॉल एक बेहतर विकल्प रहेगा। आप बुलेट्स से बचने के लिए हेल्थ बढ़ा सकते हैं। आप इसके बाद जल्द ही अगली ग्लू वॉल बनाकर कवर तक जा सकते हैं।


4) दुश्मनों का ध्यान भटकाने के लिए

Image via Gurugamer
Image via Gurugamer

आप ग्लू वॉल का उपयोग करके दुश्मनों का ध्यान भटका सकते हैं। आपको ग्लू वॉल्स बनाकर अन्य जगह छुप सकते हैं। विरोधियों का ध्यान उस ग्लू वॉल पर रहेगा और आप फायदा उठाकर दूसरे एंगल से दुश्मनों को किल कर सकते हैं।


5) हेल्थ बढ़ाने के लिए

Image via Actionbolt, YouTube
Image via Actionbolt, YouTube

Free Fire में कई बार फाइट्स के दौरान आपकी हेल्थ काफी कम हो जाती है। ऐसे में आप अपनी टीम की हेल्थ बढ़ाने और खुद को हील करने के लिए ग्लू वॉल का उपयोग कर सकते हैं। अगर वो ग्लू वॉल तोड़ देते हैं तो आप इतनी देर में दूसरी दिवार तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में आसानी से हेडशॉट देने के लिए 3 टिप्स जिनसे बेहतर सेंसिटिविटी सेटिंग्स चुन सकते हैं

Edited by Ujjaval E-Sports