Free Fire में एडवांस सर्वर OB29 को डाउनलोड करने की तारीख और अन्य जानकारी  

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Garena Free Fire के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों के लिए हर अपडेट में ढेर सारे अनोखे फीचर्स जोड़ते रहते हैं। इसके आलावा Free Fire बैटल रॉयल गेम को पहले से बेहतर बनाने के लिए बग्स को कम किया जाता है। गेम में नया अपडेट जोड़ने से पहले डेवेल्पर्स एडवांस सर्वर जारी करते हैं। इस सर्वर में सभी प्लेयर्स अनोखे आइटम्स और फीचर्स को देख सकते हैं।

एडवांस सर्वर तक पहुँचने के लिए खिलाड़ियों को एक एक्टिवेशन कोड दर्च करना पड़ेगा। तो आइए इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर OB29 को डाउनलोड करने की तारीख और अन्य जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में एडवांस सर्वर OB29 को डाउनलोड करने की तारीख और अन्य जानकारी

डाउनलोड करने की तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire में एडवांस सर्वर OB29 को 21 जुलाई से डाउनलोड किया जाएगा (Image via Free Fire)
Free Fire में एडवांस सर्वर OB29 को 21 जुलाई से डाउनलोड किया जाएगा (Image via Free Fire)

Free Fire में एडवांस सर्वर OB29 21 जुलाई 2021 मतलब आज से डाउनलोड किया जा रहा है। ये अपडेट सिर्फ वर्तमान में एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए मौजूद है। इसके आलावा APK फाइल खिलाड़ियों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

इसके आलावा दूसरी जरूरी बात एडवांस सर्वर समाप्त होने की तारीख घोषणा भी की गई है। यह सर्वर 22 जुलाई 2021 से शुरू होने वाला है और 29 जुलाई 2021 तक चलने वाला है।


रजिस्ट्रेशन

youtube-cover

Free Fire OB29 एडवांस सर्वर में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: Free Fire एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके बाद "Login Facebook" पर क्लिक करके एकाउंट लॉगिन करें।

लॉगिन फेसबुक बटन पर क्लिक करें (Image via Free Fire)
लॉगिन फेसबुक बटन पर क्लिक करें (Image via Free Fire)

स्टेप 3: उसके बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पता डालना होगा।

फॉर्म में प्रोफाइल की पूरी जानकारी डालें (Image via Free Fire)
फॉर्म में प्रोफाइल की पूरी जानकारी डालें (Image via Free Fire)

स्टेप 4: सभी जानकारी डालने के बाद खिलाड़ियों को स्क्रीन पर मौजूद “Join Now” बटन पर क्लिक करना होगा।

इन सभी खिलाड़ियों को Free Fire के डेवेल्पर्स द्वारा चयन किया जाएगा, उसके बाद ई-मेल के माध्यम से प्लेयर्स को एक्टिवेशन कोड भेजा जाएगा।