AKM vs Groza: Free Fire में कौन-सी गन बेहतर विकल्प है?

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। खिलाड़ियों के पास बेहतर गन्स के बेहतर विकल्प जरूर होने चाहिए। AKM और Groza दो सबसे शानदार असॉल्ट राइफल्स है। उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हमेशा ही दोनों गन्स की तुलना की जाती है लेकिन काफी कम लोगों को इस बारे में जानकारी होती है। इस आर्टिकल में हम दोनों गन्स की तुलना करेंगे।


AKM vs Groza: Free Fire में कौन-सा हथियार बेहतर है?

AKM और Groza
AKM और Groza

AKM और Groza में 7.62 का एमो उपयोग होता है और दोनों में ही 30 बुलेट्स मौजूद रहती है। उनका डैमेज भी 61 का है। अगर आप गन स्किन्स का उपयोग करेंगे तो डैमेज में फर्क आ सकता है। आइये दोनों गन की तुलना करते हैं:

रेंज:

AKM की रेंज 72 की है जबकि Groza की रेंज 75 की है। देखा जाए तो Groza लॉन्ग रेंज के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 पैसिव कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है

रेकोईल:

AKM का रेकोईल Groza के मुकाबले काफी ज्यादा है। AKM को मिड रेंज में संभालना काफी मुश्किल है जबकि Groza के लिए आसान रहता है।

एक्यूरेसी:

Groza का रेकोईल AKM से कम है। ऐसे में आपको मिड रेंज में बेहतर एक्यूरेसी और निशाना देखने को मिलेगा। अंकों के आधार पर AKM की 41 की है जबकि Groza की 54 की है। ऐसे में Groza ज्यादा उपयोगी है।


नतीजा

दोनों AKM और Groza Free Fire में शानदार असॉल्ट राइफल्स है। अगर आप AKM का रेकोईल संभाल लेंगे तो यह गन जबरदस्त है और आसानी से मिल भी जाएगी। देखा जाए तो Groza एक बेहतर विकल्प रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में मूवमेंट स्पीड बढ़ाने और गन को सही तरह से संभालने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Edited by Ujjaval E-Sports