Free Fire के मोड ऐप्स के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

image via ff.garena.com ff9
image via ff.garena.com ff9

Free Fire में हर एक खिलाड़ी अन्य लोगों से बेहतर और अच्छा बनना चाहता है। कई लोग इसमें सफल नहीं होते हैं और फिर गलत तरीकों का उपयोग करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वो टूल्स का उपयोग करते है और इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। खैर, इस आर्टिकल में हम मोड्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire मोड क्या है?

Free Fire मोड ऐप असल में मुख्य वर्जन में बदलाव करके बनाया जाता है। इस वर्जन का दावा रहता है कि आपको कई सारे फीचर्स मिलेंगे तो मुख्य वर्जन में नहीं। कई वेबसाइट्स और वीडियोस में आपको इन मोड्स के बारे में जानकारी दी जाती है और बताया जाता है कि यह काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 एक्टिव कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है


Free Fire का मोड काम करता है?

यह मोड्स किसी भी तरह काम नहीं करते हैं। डायमंड्स की जानकारी गेम के सर्वर में स्टोर होती है। ऐसे में मोड से कोई भी फायदा नहीं होता है। इससे गेम की पॉलिसी पर असर पड़ता है।


क्या Free Fire के मोड ऐप सही मायने लीगल है?

Free Fire का आधिकारिक एंटी-हैक FAQ
Free Fire का आधिकारिक एंटी-हैक FAQ

Garena की पॉलिसी काफी तगड़ी है और मोड ऐप्स का उपयोग करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी भी तरह के मोड का उपयोग करना, जिसमें बदलाव किये गए हो, वो चीटिंग कहलाती है। इससे खिलाड़ियों के एकाउंट पर असर पड़ता है और एकाउंट्स को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाता है। किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप का फायदा उठाना लीगल नहीं है और इनका उपयोग कभी भी नहीं करना चाहिए।

एक और अन्य FAQ पेज का स्क्रीनशॉट
एक और अन्य FAQ पेज का स्क्रीनशॉट

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 शानदार चीज़ें जिन्हें खिलाड़ियों को डायमंड्स खर्च करके जरूर खरीदना चाहिए