Free Fire OB27 अपडेट: मेंटेनेंस ब्रेक से जुड़ी सारी जानकारी

Image Credits: ff.garena.com
Image Credits: ff.garena.com

Free Fire का नया OB27 अपडेट आज आने वाला है। खैर, उसके पहले गेम में मेंटेनेंस ब्रेक आएगा और फिर खिलाड़ी इसे अपडेट कर पाएंगे। मेंटेनेंस ब्रेक के दौरान खिलाड़ी गेम नहीं खेल पाएंगे और उन्हें एक सिमित समय सिमा तक इंतजार करना पड़ेगा। Free Fire ने इसकी पूरी जानकारी दे दी है।

Ad

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire की तरह 5 सबसे अच्छे ऑफलाइन गेम्स के विकल्प जिन्हें खिलाड़ी खेल सकते हैं


Free Fire OB27 अपडेट: मेंटेनेंस ब्रेक से जुड़ी सारी जानकारी

Garena ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में इसे लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने Free Fire OB27 मेंटेनेंस ब्रेक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा:

सर्वाइवर्स, कल पैच डे है! ध्यान रखें कि गेम सुबह 9:30 से शाम 6:00 तक बंद रहने वाला है। इस समय आप गेम में लॉगिन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, जब मेंटेनेंस खत्म होगा तो आप गेम को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करते हुए हमेशा की तरह खेल सकते हैं। इंतजार जरूर ही लंबा है लेकिन इंतजार का फल शानदार रहेगा। समझने और इंतजार रखने के लिए धन्यवाद।

ये रही Free Fire के OB27 अपडेट के मेंटेनेंस ब्रेक से जुड़ी असल टाइमिंग:

शुरू होने का समय: सुबह 9:30 (GMT +5:30) 14 अप्रैल 2021

खत्म होने का समय: शाम 6:00 (GMT +5.30) 14 अप्रैल 2021

खिलाड़ियों को गेम अपडेट करने पर 2x डायमंड्स रॉयल वाउचर और 2x वेपन रॉयल वाउचर्स मिलेंगे। खैर, खिलाड़ियों के लिए ब्रेक के समय इंतजार करना मुश्किल है लेकिन बताया जा रहा है कि ये अपडेट धमाकेदार रहने वाला है। इस अपडेट के साथ गेम के अंदर काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में शायद इंतजार करने पर फैंस को अच्छा सरप्राइज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के OB27 अपडेट की रिलीज डेट और मुफ्त इनाम की सारी जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications