Free Fire के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा था। अब 2021 शुरू हो गया है और ऐसे में वो आगे के लिए जरूर ही कुछ खास चीज़ें प्लान करेंगे। खैर 2020 में Free Fire सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बना है। इस गेम ने कई अवॉर्ड भी जीते जिसमें ईस्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2020 द्वारा दिए गए मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का नाम भी शामिल है। इस गेम ने PUBG Mobile और COD Mobile जैसे गेम्स को भी पराजित किया था। View this post on Instagram A post shared by Free Fire Esports India (@freefireesportsindia)Free Fire ने भारत में ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स की घोषणा इंस्टाग्राम द्वारा कीFree Fire India ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए बताया कि ईस्पोर्ट्स अवॉर्ड्स का आयोजन होने वाला है। ऐसे में फैंस को इन कैटेगरी में अपने पसंदीदा खिलाडियों को वोट्स देने हैं:#1. स्क्वाड कैप्टन ऑफ द ईयर #2. फ्रैगर ऑफ द ईयर#3. स्नाइपर ऑफ द ईयर#4. बेस्ट प्ले ऑफ द ईयर #5. कास्टिंग डुओ ऑफ द ईयरये भी पढ़ें:- 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये गए 5 मोबाइल गेम्स, Free Fire शीर्ष पर आज सुबह 11.30 से वोटिंग शुरू हो गयी हैं और 3 जनवरी सुबह 11 बजे तक वोटिंग होगी। विजेताओं को Free Fire India ईस्पोर्ट्स ट्रॉफी मिलेगी। Free Fire ईस्पोर्ट्स ने दूसरी ओर काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। हाल ही में Free Fire Continental Series (एशिया) में व्यूअर्स की संख्या 2.5 मिलियन तक गयी थी। इसके अलावा हिंदी स्ट्रीम पर 1.5 मिलियन व्यूअर्स मौजूद थे। ये काफी बड़ा रिकॉर्ड था। Free Fire India ईस्पोर्ट्स ने 2020 में 4 मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है:#1. Battle Arena Season 1#2. Battle Arena Season 2#3. Brawler Bash, India Championship#4. Continental Seriesये भी पढ़ें;- 5 भारतीय Free Fire युट्यूबर्स जिनके चैनल पर 2020 तक सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स रहे हैं