Free Fire को भारत में कब बैन किया गया था और अनबैन होने की संभावित तारीख पर एक नजर 

Free Fire (Image via Garena Free Fire)
Free Fire (Image via Garena Free Fire)

Garena Free Fire: गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) दुनिया का प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम रहा है, जिसे गरेना के डेवलपर्स द्वारा 2017 में प्रकाशित किया गया था। इस टाइटल को 2019 में गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था, जिसके नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire की भारत में कब बैन और अनबैन होने की तारीख पर एक नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire को भारत में कब बैन किया गया था और अनबैन होने की संभावित तारीख पर एक नजर

Free Fire को भारत में कब बैन किया था? (Image via Garena)
Free Fire को भारत में कब बैन किया था? (Image via Garena)

Free Fire मोबाइल पर खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस टाइटल को भारत में 14 फरवरी 2022 को बैन किया गया था। तब से लेकर अभी तक गेम की वापसी को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। दरअसल, Free Fire खेलने वाले सभी प्लेयर्स गरेना के द्वारा बनाया गया MAX वर्जन खेल रहे हैं। वर्तमान में MAX वर्जन को गूगल प्ले स्टोर पर 100+ मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है।

Ad

सभी खिलाड़ियों को उम्मीद है कि Free Fire गूगल प्ले स्टोर पर वापसी करने वाला है। बता दें, 14 फरवरी 2022 को भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था। Free Fire के साथ में 53 अन्य एप्लिकेशन को बैन किया गया था।


Free Fire से प्रतिबंध कब हटाया जाएगा?

28 जुलाई 2023 को गरेना के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और ईस्पोर्ट्स के को-लीडर दीप्तांशु सैनी के साथ अहम मीटिंग की थी। उस मीटिंग के बाद सोशल मिडिया पर कई चीजों का खुलासा भी किया गया था। हालांकि, दीप्तांशु सैनी ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर FFPL ट्रॉफी की स्टोरी शेयर की और उन्होंने लिखा:

"मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि आखिरकार इंतजार समाप्त हुआ।"

इस वजह से सभी गेमिंग कम्युनिटी के प्लेयर्स उत्साहित है। अभी तक डेवलपर्स ने गेम की वापसी को लेकर किसी भी तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Free Fire भारत में किसी भी समय वापसी कर सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications