Free Fire के बैन होने के बाद MAX वर्जन पर प्लेयर्स किस तरह शिफ्ट हुए?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire को बैटल रॉयल सैगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। भारतीय फैंस इसे पसंद करते हैं। हालांकि, साल की शुरुआत में गेम पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। इसके बाद से हर कोई नए अपडेट और गेम की तारीफ के बारे में जानने का इंतजार कर रहा है।

Free Fire MAX को बैन नहीं किया गया था और यह मुख्य वर्जन की तरह है। कई चीज़ों में यह उससे भी बेहतर है। इसी वजह से लोगों को दिक्कतें नहीं आई।


Free Fire MAX पर लोग बैन होने के बाद सैटल हो गए हैं

Free Fire के गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटने के बाद कोई अपडेट नहीं आया। इसी कारण OB34 अपडेट नहीं आ पाया और इसके बिना गेम जारी रहा।

दोनों ही वर्जन में एक जैसा अकाउंट उपयोग होता है (Image via Sportskeeda)
दोनों ही वर्जन में एक जैसा अकाउंट उपयोग होता है (Image via Sportskeeda)

Free Fire के बैन होने पर लोगों को दिक्कत नहीं आई। इसका एक बड़ा कारण यह भी था कि मैक्स वर्जन पर आप उसी अकाउंट को उपयोग कर सकते थे। ऐसे में लोगों को नई शुरुआत नहीं करनी पड़ी।

अगर वो किसी और गेम पर शिफ्ट होते, तो शायद दिक्कतें आ सकती थी। आपको बता दें कि सबसे बड़ी समस्या यह थी कि MAX वर्जन को टॉप एंड फोन्स के लिए बनाया गया था और इसी वजह से आपको नुकसान हो सकता था।

सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अफवाह आती रहती है (Sportskeeda)
सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अफवाह आती रहती है (Sportskeeda)

Garena ने Free Fire के अकाउंट्स को MAX वर्जन के नाम में बदल दिया और लगातार इस वर्जन में भी अपडेट्स आए। भारतीय प्लेयर्स ने BTS और Justin Bieber कोलैबरेशन का आनंद लिया।

लगातार कई सारे इवेंट देखने को मिले हैं (Image via Garena)
लगातार कई सारे इवेंट देखने को मिले हैं (Image via Garena)

Free Fire MAX इसी वजह से बहुत तेजी से अगर बढ़ा है। MAX में कुछ हद तक बेहतर अनुभव भी मिलता है।

App download animated image Get the free App now