Free Fire में सही तरह की सेंसिटिविटी सेटिंग्स का होना काफी ज्यादा जरुरी है। आप इसकी मदद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और दुश्मनों को आसानी से किल सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिविटी सही नहीं होगी तो आपका निशाना तेजी से सिर पर नहीं जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में बेहतर सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में आसानी से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे जबरदस्त सेंसिटिविटी सेटिंग्स
नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स से रेकोईल कम करने में आपको मदद मिलेगी। आप अभ्यास करके आसानी से हेडशॉट लगा सकते हैं।
![Free Fire में हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/2af30-16185526062962-800.jpg 1920w)
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 100
- 2X स्कोप: 90
- 4X स्कोप: 80
- AWM स्कोप: 80
- फ्री लुक: 100
आप इन स्टेप्स का पालन करके सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदल सकते हैं:
स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और Settings के विकल्प में जाएं।
स्टेप 2: मेनू का विकल्प खुलेगा। इसके बाद "Sensitivity" के विकल्प पर जाएंं।
स्टेप 3: ऊपर दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 30 स्टाइलिश और अनोखे नाम जिन्हें खिलाड़ी अपनी गिल्ड के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
नई सेंसिटिविटी सेटिंग्स के साथ खेलना आसान नहीं है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग ग्राउंड में इसका अभ्यास करना चाहिए। इससे आपके गेम प्ले में सुधार होगा। शुरुआत में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अगर आपको एक बार आदत लग गई तो फिर आप आसानी से सभी को पछाड़ सकते हैं।
इन सेंसिटिविटी सेटिंग्स से आप तेजी से स्क्रीन को हिला पाएंगे और कैमरा मूवमेंट बढ़ जाएगी। ऐसे में आप अलग-अलग अटैचमेंट्स की मदद से फायदा उठा सकते हैं और दुश्मनों को किल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स जिनसे आपको फायदा मिल सकता है