Free Fire में कंट्रोल्स और सेटिंग्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है और ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने हैं तो अच्छी सेटिंग्स होना जरुरी है। ऐसे में अगर आप सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए सेटिंग्स की तलाश में है तो आपके लिए ही ये आर्टिकल है।
Free Fire में ऑटो-हेडशॉट के लिए सेटिंग्स
सही सेटिंग्स से जरूर ही रिकोईल कम होता है और आप सही तरह से निशाना लगाने में सफल होते हैं। ऐसे में आपको दुश्मनों के सिर पर निशाना लगाने के लिए बेहतर सेटिंग्स की सबसे ज्यादा जरूरत रहने वाली हैं।

- जनरल: 100
- रेड डॉट: 75
- 2X स्कोप: 69
- 4X स्कोप: 62
- AWM स्कोप: 34
आप इन स्टेप्स का पालन करके Free Fire में सेटिंग्स बदल सकते हैं:
- Free Fire को अपने फोन पर खोलें।
- डिफ़ॉल्ट सेक्रीन को खुलने दे।
- सेटिंग्स के विकल्प को ढूंढने और ऊपर क्लिक करें।
- एक मेनू खुलेगा।
- आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स के विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद आपको इन सेटिंग्स को लगाना है और अपने अनुसार थोड़े बदलाव करते हुए सेटिंग्स को सेट कर देना है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC पर Bluestacks की मदद से कैसे खेलें: स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
ऑटो हेडशॉट के लिए टिप्स
सेंसिटिविटी सेटिंग्स की मदद से आप एक बॉडीशॉट को हेडशॉट में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको खिलाड़ी की बॉडी पर निशाना लगाना है और फिर एम को थोड़ा ऊपर लेकर जाना है। इसके बाद आपका क्रॉसहेयर सीधा दुश्मन के सिर पर ही जाएगा।

इस छोटी मूवमेंट की मदद से निशाना सीधा हेड पर जाना है और आपको आसानी से किल मिल सकता है। ये टेक्निक ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे आसानी से किया जा सकता है। आपको सिर्फ यहां पर अभ्यास की जरूरत होती हैं।
इस तरह की सेटिंग्स को शुरू में उपयोग करना मुश्किल रह सकता है। इसके बावजूद अगर आप लगातार अभ्यास करते हैं तो आपके लिए ये चीज़ काफी ज्यादा आसान हो जाएगी। साथ ही आप अपने अनुसार सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। दरअसल, हर एक डिवाइस के अनुसार सेंसिटिविटी अलग होती हैं। ऐसे में दी गई सेटिंग्स में आपको अपने डिवाइस के अनुसार थोड़े बदलाव करने होंगे।
ये भी पढ़ें:- 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है