Free Fire में DJ Alok, Skyler और Chrono में से फैक्ट्री चैलेंज के लिए कौन-सा सबसे बेहतर विकल्प है?

Free Fire
Free Fire

Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे यूट्यूबर्स ने कस्टम रूम चैलेंज के रूप में स्थापित किया है। असल में ये फाइट्स बरमूडा मैप में मौजूद फैक्ट्री के टॉप पर होती हैं। आपको यहां फिस्ट फाइट करनी होती हैं।

Ad

खिलाड़ी अपने अनुसार इस चैलेंज के लिए कोई भी कैरेक्टर चुन सकते हैं। इसके बावजूद DJ Alok, Chrono और Skyler को इस चैलेंज के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में गिना जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम इन तीनों ही कैरेक्टर्स की तुलना करने वाले हैं।


Free Fire में DJ Alok, Skyler और Chrono में से फैक्ट्री चैलेंज के लिए कौन-सा बेहतर विकल्प है?

Chrono

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

ताकत: टाइम टर्नर

Ad

स्किल: एक्टिव

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है।

youtube-cover
Ad

DJ Alok

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

ताकत: ड्रॉप द बीट

Ad

स्किल: एक्टिव

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।


Skyler

Free Fire में Skyler
Free Fire में Skyler

ताकत: रिपटाइड रिदम

Ad

स्किल: एक्टिव

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ग्लूवॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।


तुलना: कौन-सा बेहतर है?

youtube-cover
Ad

Skyler के पास ग्लू वॉल्स से जुड़ी हुई ताकत है। ऐसे में Skyler एक अच्छा विकल्प नहीं रहेगा। Chrono की ताकत मूवमेंट स्पीड को बढ़ाना है और आपको इससे फायदा जरूर हो सकता है लेकिन इसका कूलडाउन काफी ज्यादा है। ऐसे में DJ Alok एक बेहतर विकल्प रहेगा। इसकी हीलिंग और मूवमेंट स्पीड दोनों ताकत का उपयोग किया जा सकता है।

नोट: फैक्ट्री चैलेंज असल में Free Fire के अंदर के कस्टम रूम मोड है। इस जगह पर आप 1v1 फाइट करते हैं और सिर्फ मिली और मुक्के का उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- जून 2021 में Free Fire के लिए रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त में इनाम कैसे पाएं?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications