Free Fire में Chrono vs Kelly: कौन-सा कैरेक्टर फैक्ट्री चैलेंज के लिए बेहतर है?

image via ff.garena.com ff16
image via ff.garena.com ff16

Free Fire में हर कोई फैक्ट्री चैलेंज पसंद करता है। इसके बावजूद काफी लोगों को इस चैलेंज के दौरान बेहतर कैरेक्टर चुनने में दिक्कत होती हैं। Kelly और Chrono दोनों के बीच हमेशा तुलना होती हैं। ऐसे में हम फैक्ट्री चैलेंज के लिए दोनों कैरेक्टर्स की तुलना करने वाले हैं।


Free Fire में Kelly vs Chrono: कौन-सा कैरेक्टर फैक्ट्री चैलेंज के लिए बेहतर है?

Kelly की ताकत - डैश

Garena Free Fire में Kelly
Garena Free Fire में Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाड़ी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 के अंदर 30 स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाड़ी गिल्ड में उपयोग कर सकते हैं


Chrono की ताकत - टाइम टर्नर

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं और कूलडाउन कम हो जाता है।


नतीजा

youtube-cover

Chrono और Kelly दोनों ही फैक्ट्री चैलेंज के लिए शानदार विकल्प है। Chrono में मूवमेंट स्पीड ज्यादा मिलती है और आपको क्लोज रेंज में शुरुआत में फायदा मिलेगा। Kelly के पास स्प्रिंट स्पीड है। दोनों में आपको एक जैसी मदद मिलेगी। इसके बावजूद Chrono में मूवमेंट स्पीड बढ़ने का प्रतिशत ज्यादा है और वो बेहतर विकल्प रहेगा।

(नोट: Free Fire के अंदर कस्टम रूम में 1v1 के अंदर फैक्ट्री चैलेंज खेला जाता है। इसमें फिस्ट फाइट होती हैं। इस दौरान उनकी फाइट सिर्फ मुक्कों या मिली वेपन्स से होती हैं। अंत तक सर्वाइव करने वाले को जीत मिलती हैं। ऐसे में इन चीज़ों को ध्यान रखते हुए कैरेक्टर्स की तुलना की गई है।)

ये भी पढ़ें:- Free Fire में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए क्लैश स्क्वाड के अंदर सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स