Free Fire में Chrono vs Skyler: कौन-सा कैरेक्टर ज्यादा ताकतवर है?

Free Fire
Free Fire

Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। गेम के अंदर Chrono और Skyler को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हर एक खिलाड़ी के मन में सवाल रहता है कि गेमप्ले के अनुसार उसके लिए बेहतर विकल्प कौन-सा रहेगा।


Free Fire में Chrono vs Skyler: कौन-सा कैरेक्टर ज्यादा ताकतवर है?

Chrono

Garena Free Fire में Chrono
Garena Free Fire में Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं और कूलडाउन कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok vs Chrono: कौन-सा कैरेक्टर अपडेट के बाद बेहतर विकल्प है?


Skyler

Free Fire में Skyler
Free Fire में Skyler

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है। लेवल 6 पर 100 मीटर के अंदर 5 ग्लू वॉल्स को डैमेज करता है। कूलडाउन 40 सेकंड्स का है और HP 9 अंकों तक बढ़ती हैं।


नतीजा: कौन-सा बेहतर विकल्प है?

youtube-cover

Skyler और Chrono दोनों ही ताकतवर कैरेक्टर्स है। ऐसे में उनके पास अच्छी ताकत है और गेम में आपको बढ़िया मदद मिलेगी। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो Skyler शानदार विकल्प होगा। इसके बावजूद अगर आप थोड़ा सोच समझकर खेलना पसंद करते हैं तो Chrono सबसे अच्छा विकल्प होगा। अंत में ये हर खिलाड़ी के गेमप्ले पर निर्भर है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की कैरेक्टर्स को लेकर पसंद अलग हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Chrono vs Hayato: कौन-सा कैरेक्टर ज्यादा ताकतवर है?