Free Fire ने Esports Awards 2022 में हासिल किया तीसरा स्थान, मोबाइल गेम होने के बावजूद बड़े गेम्स को किया धराशाई

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena के Free Fire को Esports Awards 2022 में सबसे अच्छे ईस्पोर्ट्स गेम की सूची में तीसरा स्थान मिला है। आपको बता दें कि यह इवेंट 13 दिसंबर 2022 को यूनाइटेड स्टेट्स के लॉस वेगास में देखने को मिला था। आपको बता दें कि इस लिस्ट में League of Legends, Dota 2, Apex Legends, CS: GO, Valorant, Rocket League, Rainbow Six Siege और Fortnite शामिल थे। बड़ी बात यह थी कि इसमें Free Fire ही एक ऐसा गेम था जो मोबाइल मुख्य रूप से मोबाइल पर खेला जाता है।


Free Fire ने साल के सबसे अच्छे ईस्पोर्ट्स गेम की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया

13 दिसंबर 2022 को बताया गया कि Valorant, जो एक फेमस FPS गेम है और इसे Riot Games ने बनाया है, को 2022 के ईस्पोर्ट्स गेम ऑफ द ईयर का इनाम मिला है। 24 दिसंबर को अन्य स्थानों के बारे में भी जानकारी दी गई। इवेंट आयोजित हुआ और यहां League of Legends दूसरे स्थान पर रहा वहीं Free Fire ने तीसरा स्पॉट हासिल किया।

CS: GO और Dota 2, जो ईस्पोर्ट्स मार्किट में बड़ा स्थान रखते हैं, उन्हें Free Fire MAX ने पीछे छोड़ दिया। पूरी दुनिया में Valorant को बहुत पसंद किया जाता है और इसी वजह से उनका पहले स्थान पर आना लगभग तय था। हालांकि, Free Fire के लिए तीसरे स्थान पर आना बहुत ही ज्यादा बड़ी चीज़ है।

आपको बता दें कि दो अन्य गेम्स के लिए भी Free Fire को नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, उनमें गेम को सफलता नहीं मिली। आपको बता दें कि 2020 और 2021 में Free Fire को ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स में ईस्पोर्ट्स मोबाइल गेम ऑफ द ईयर मिला था।

आपको बता दें कि इस साल लगातार तीसरे साल Free Fire के पास ईस्पोर्ट्स गेम ऑफ द ईयर का खिताब पाने का मौका था। हालांकि, PUBG Mobile का इस साल पलड़ा भारी रहा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications