Garena Free Fire में खिलाड़ी गिल्ड बना सकते हैं। साथ ही कई सारे टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर इनाम भी पा सकते हैं। कई गिल्ड के लीडर्स अपनी गिल्ड के लिए स्टाइलिश और फेंसी नाम की तलाश में होते हैं। इस आर्टिकल में हम गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम बनाने के तरीके के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाया जा सकता है?
![FancyTextGuru](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/3fa04-16046355884623-800.jpg 1920w)
साधारण कीबोर्ड से खिलाड़ी स्टाइलिश गिल्ड नाम नहींबना सकते हैं। ऐसे में उन्हें fancytexttool.com, lingojam.com, nickfinder.com और fancytextguru.com जैसी कुछ वेबसाइट का उपयोग करना होगा।
अगर आप अपने लिए स्टाइलिश नाम रखना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: पहले ऊपर दी गई कोई एक वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: इसके बाद टेक्स्ट की जगह पर नाम डालें और आपको कई सारे अलग-अलग फोंट्स और सिम्बॉल्स के साथ नतीजे मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को विंडोज पीसी पर किस तरह से खेला जा सकता है?
स्टेप 3: अपनी पसंद का एक नाम/IGN चुनें और उसे कॉपी करके Free Fire में उपयोग कर लें।
Garena Free Fire में नाम किस तरह बदलें?
गिल्ड का लीडर असल में ग्रुप का नाम बनाते समय रख सकता है। अगर इसके बावजूद उसे बदलने की इच्छा हो तो वो 500 डायमंड्स की मदद से नाम बदल सकते हैं। इन स्टेप्स का पालन करके आप गिल्ड का नाम बदल सकते हैं।
- Free Fire खोलें और गिल्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
- गिल्ड का विकल्प खुल जाएगा और इसके बाद आपको रिनेम के विकल्प दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।
- एक बॉक्स खुल जाएगा जहां खिलाडी से नया नाम डालने के लिए पूछा जाएगा। वहां ये नाम दाल दें और उसके नीच दिए हुए बटन पर क्लिक करें।
- नाम बदल जाएगा।
नोट: ये आर्टिकल सिर्फ नए खिलाड़ियों के लिए है। कुछ लोगों को इन सबके बारे में जरूर पहले से ही पता होगा।
ये भी पढ़ें:- 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है