Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर को किस तरह डाउनलोड करें?

image via ff.garena.com   ff78
image via ff.garena.com ff78

Garena Free Fire का एडवांस सर्वर आ गया है। रजिस्ट्रेशन कर चुके खिलाड़ी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।


Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर किस तरह डाउनलोड करें?

Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर का APK रिलीज हो गया है। 27 मई 2021 से इसकी शुरुआत होने वाली थी। अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन कर लिया था तो फिर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप इन स्टेप्स की मदद से अपने डिवाइस में गेम को डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire की एडवांस सर्वर वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां क्लिक करें।

लोग-इन करें
लोग-इन करें

स्टेप 2: इसके बाद आप लोग-इन फेसबुक के विकल्प पर क्लिक करें।

डाउनलोड  के बटन पर क्लिक करें
डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें

स्टेप 3: इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। इसमें “Download APK” नाम का बटन दिख जाएगा। आपको उसपर क्लिक करना है और APK फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 बातें जिनका ध्यान रखते आक्रमक खिलाड़ियों को लैंड करने के लिए जगह ढूंढनी चाहिए

इसके डाउनलोड होने के बाद आपको इसे इंस्टॉल करना है। हालांकि, OB28 एडवांस सर्वर को चलाने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद डेवलपर्स द्वारा कोड दिया जाता है। अगर आपने रजिस्ट्रेशन किया होगा तो आपको कोड जरूर मिला होगा।


एडवांस सर्वर की अन्य जानकारी

एडवांस सर्वर का समय
एडवांस सर्वर का समय

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर 27 मई से शुरू होगा और इसका अंत 3 जून को होगा। ये ग्लोबल वर्जन से अलग ऐप रहेगी और ऐसे में मुख्य वर्जन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आप इस दौरान बग्स और ग्लीच ढूढ़कर उन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं और आपको अपने मुख्य एकाउंट में डायमंड्स मिलेंगे।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मुफ्त में इनाम पाने के लिए भारतीय सर्वर का रिडीम कोड जिसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को करना चाहिए