Free Fire में अनोखे और स्टाइलिश नाम कहाँ से ढूंढें?

image via ff.garena.com ff74
image via ff.garena.com ff74

Free Fire में गिल्ड का काफी ज्यादा महत्व है। गिल्ड से खिलाड़ी अलग-अलग तरीके के इनाम पा सकते हैं और आपके दोस्तों को इसमें जोड़ सकते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी गिल्ड का नाम स्टाइलिश तरीके से लिखा जाए। कई लोगों को अनोखे नाम बनाने का तरीका नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम स्टाइलिश गिल्ड नाम बनाने के तरीके के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire में गिल्ड के लिए अनोखा नाम कैसे बनाएं?

Nickfinder.com (Image via Pinterest)
Nickfinder.com (Image via Pinterest)

एंड्रॉइड और iOS के कीबोर्ड्स में अलग-अलग तरीके के स्टाइलिश और अनोखे नाम मौजूद नहीं रहते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को nickfinder.com, fornite.freefire-name.com समेत कई अन्य वेबसाइट्स का उपयोग करना होगा। आप इन जगहों पर अपने अनुसार नाम बना सकते हैं और उन्होंने कॉपी करते हुए उपयोग कर सकते हैं।

Ad

इन वेबसाइट्स पर जाने के बाद आपको नाम डालना होगा और आपके पास कई अलग-अलग तरीके के स्टाइलिश नामों के विकल्प आ जाएंगे। आपको अगर सिम्बॉल्स का उपयोग करना है तो आपको यहां पर सिम्बॉल्स भी मिल जाते हैं। नाम बनाने के बाद आपको कॉपी का विकल्प भी मिल जाता है। इसके अलावा आप खुद भी नाम को सिलेक्ट करके उसे बदल सकते हैं।

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों के पास नाम रखने का विकल्प गिल्ड बनाते समय आता है। हालांकि, अगर आप बाद में नाम बदलना चाहते हैं तो वो चीज़ पूरी तरह संभव है। आप इन स्टेप्स की मदद से Free Fire में नाम बदल सकते हैं:

  1. Free Fire में खिलाड़ियों को गिल्ड के विकल्प में जाना है।
  2. आपको एडिट गिल्ड नेम के विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. एक डायलोड बॉक्स खुलेगा और आपको वहां अपना नया गिल्ड नाम डालना होगा।
  4. Free Fire के खिलाड़ियों को पेमेंट करनी होगी और गिल्ड का नाम बदल जाएगा।

(नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है। कई लोगों को नाम बदलने का तरीका पहले से पता होगा।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications