Free Fire में रिडीम कोड्स का काफी महत्व है। आपको इन कोड्स से मुफ्त में इनाम मिल सकते हैं। रिडीम कोड्स का उपयोग करना काफी आसान है लेकिन कई नए खिलाड़ियों को इसका तरीका और आधिकारिक वेबसाइट के बारे में जानकारी नहीं है। Free Fire में हर कोई मुफ्त में इनाम हासिल करना चाहता है। अगर आपके पास कोड है तो फिर आप फायदा उठा सकते हैं।
Free Fire के रिडिम्प्शन सेंटर पर रिडीम कोड्स का उपयोग करके इनाम किस तरह से हासिल करें?
अगर आपको रिडीम कोड्स का उपयोग करना है तो आपको आधिकारिक रिवार्ड रिडिम्प्शन वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप इन स्टेप्स की मदद से फायदा उठा सकते हैं।
स्टेप 1: Free Fire के रिडिम्प्शन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर यहां क्लिक करें।
![Log in to the website](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/70574-16175138388305-800.jpg 1920w)
स्टेप 2: आपको यहां अपने Free Fire एकाउंट से लिंक आईडी से लोग-इन करना हैं। आप इन तरीकों से लोग-इन कर सकते हैं। आप Facebook, VK, Apple ID, Huawei ID, Google और Twitter से लोग-इन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में पेट्स के लिए 50 स्टाइलिश और अनोखे नाम जिनका प्लेयर्स इस्तेमाल कर सकते हैं
आप गेस्ट एकाउंट में रिडीम कोड्स से इनाम हासिल नहीं कर पाएंगे। आपको पहले एकाउंट को इन हैंडल्स से लिंक करना होगा।
स्टेप 3: आपको इसके बाद रिडीम कोड डालना है। फिर “Confirm” के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद "OK" पर क्लिक करने से कोड रिडीम हो जाएगा।
![रिडीम कोड्स डालें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/0b097-16175138624282-800.jpg 1920w)
स्टेप 4: रिडिम्प्शन की प्रक्रिया होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही इनाम आपके एकाउंट में आ जाएगा। आप इसे गेम के अंदर मौजूद मेल सेक्शन में से हासिल कर सकते हैं।
अगर यह कोड अपने रीजन में नहीं होगा तो आपको एरर का मैसेज दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें:- DJ Alok vs Xayne: कौन-सा कैरेक्टर Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए बेहतर विकल्प है?