Free Fire में खिलाड़ी लगातार रिडीम कोड्स की तलाश करते हैं। इससे मुफ्त में इनाम हासिल किए जा सकते हैं। कोड्स Garena के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर आते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीम्स पर भी कोड्स रिलीज किये जाते हैं। इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire के अंदर हम रिडीम कोड्स का उपयोग करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त में इनाम किस तरह प्राप्त करें?
आप इन स्टेप्स का पालन करके रिडीम कोड्स से मुफ्त में इनाम हासिल कर सकते हैं।
स्टेप 1: Free Fire के रिडिम्प्शन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर यहां क्लिक करें।
स्टेप 2: आपको यहां अपने Free Fire एकाउंट से लिंक आईडी से लोग-इन करना हैं। Facebook, Google, VK, Twitter, Apple ID और Huawei ID आदि तरीकों से लोग-इन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे खतरनाक हॉट ड्रॉप्स जहां नए खिलाड़ियों को बिल्कुल भी लैंड नहीं करना चाहिए
ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर आपके पास गेस्ट एकाउंट है तो आप Free Fire के रिडीम कोड्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
!['Ok' के विकल्प पर क्लिक करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/611f0-16192003686522-800.jpg 1920w)
स्टेप 3: आपको इसके बाद रिडीम कोड डालना है। यह कोड 12 करैक्टर्स का रहेगा। इनाम के साथ एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। OK करने के बाद इनाम आपके एकाउंट में आ जाएगा।
![इनाम को मेल सेक्शन से हासिल कर सकते हैं](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/fa726-16191524301512-800.jpg 1920w)
स्टेप 4: रिडिम्प्शन की प्रक्रिया होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही इनाम आपके एकाउंट में आ जाएगा। आप इसे गेम के अंदर मौजूद मेल सेक्शन में से हासिल कर सकते हैं।
अगर आपके इसमें एरर बता रहा है तो समझ जाएं कि रिडीम कोड अलग रीजन के लिए है या फिर पहले ही उपयोग किया जा चुका है।
नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है। कई लोगों को इस तरीके के बारे में पता होगा लेकिन नए खिलाड़ियों को शायद ही इसके बारे में जानकारी होग.s.
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स जिनसे आपको फायदा मिल सकता है