Free Fire में खोए हुए अकाउंट को वापस कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

Free Fire विश्व का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। गेम के अंदर खाता बनाने के लिए ढेर सारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के विकल्प है। जैसे Guest, Facebook, VK, और Google आदि।

अगर गेमर्स किसी कारण की वजह से अपना फ्री फायर अकाउंट खो देते हैं या डिलीट कर देते हैं, और अपने पुराने खाते को पुनः प्राप्त करना चाहते हैं। तो गेमर्स बिलकुल सही जगह मौजूद है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में खोए हुए अकाउंट को वापस कैसे प्राप्त किया जा सकता है, जानकारी बताने वाले हैं।


Free Fire में खोए हुए अकाउंट को वापस कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

#1 - Guest Account

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

आधिकारिक वेबसाइट पर अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं की खोए हुए अकाउंट को प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। क्योंकि, गेमर्स का पूरा डेटा मोबाइल में मौजूद होता है। इसलिए, अगर डिवाइस का डेटा हटा दिया जाता है या डिवाइस किसी कारण घूम जाता है तो अकाउंट को वापस प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। खिलाड़ियों को दोबारा फ्री फायर अकाउंट बनाना पड़ेगा।


#2 Facebook Account

यदि गेमर्स ने Free Fire का अकाउंट फेसबुक के अनुसार बनाया है, और किसी कारण डिवाइस घूम जाता है या प्लेयर फ्री फायर अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाते हैं। इस अवस्था में आप पासवर्ड बदल सकते हैं या पासवर्ड को फॉरवर्ड कर सकते हैं। ऐसा करने से गेमर्स आसानी से फ्री फायर अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। फेसबुक आधिकारिक केंद्र पर अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं।

ये प्रक्रिया सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए काम कर सकती है, जिनका स्थायी रूप से खाता एक्सेस नहीं हो पा रहा है। तो यहां पर सबमिट फॉर्म उपलब्ध है जिसे भरकर रिक्वेस्ट कर सकते हैं। फॉर्म पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

इस फॉर्म को सबमिट करने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी डालनी पड़ेगी। यहां पर पूरी डिटेल्स दी गई है।

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

इस फॉर्म को सबमिट करने के लिए कुछ खास जानकारी देनी पड़ेगी। जैसे Player ID, IGN और कैरेक्टर लेवल आदि। उसके बाद अकाउंट एक्टिवेट होने का ईमेल आ जाएगा। ऊपर दी गई जानकारी Google और VK के लिए है।