Free Fire में 360° पर ग्लू वॉल कैसे लगाते हैं?

(Image Credit : Garena Free Fire)
(Image Credit : Garena Free Fire)

Garena Free Fire में ग्लू वॉल एक महत्वपूर्ण अंग है। इस यूटिलिटी का उपयोग मैदान पर आक्रामक गेमप्ले और रक्षात्मक दोनों के लिए किया जाता है। जैसे-जैसे गेमर्स रैंक पुश करके आगे बढ़ते हैं। उसी प्रकार प्रो प्लेयर्स लॉबी में हिस्सा लेते हैं। इन प्रोफेशनल प्लेयर्स का सामना करने के लिए खिलाड़ियों को ग्लू वॉल का सही तरीके से इस्तेमाल करना पड़ता है।

हमेशा प्लेयर्स खुले मैदान पर मुश्किलों से झुझते रहते हैं। इसलिए, ऐसी अवस्था में खुद का बचाव करने के लिए गेमर्स को ग्लू वॉल का इस्तेमाल 360° पर करना चाहिए। क्योंकि, इस एंगल पर दुश्मन परेशान हो जाते हैं और सही से डैमेज नहीं दे पाते हैं। हालांकि, इस एंगल पर ग्लू वॉल लगाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire में 360° पर ग्लू वॉल कैसे लगाते हैं, बताने वाले हैं।


Free Fire में 360° पर ग्लू वॉल कैसे लगाते हैं?

youtube-cover

गरेना फ्री फायर में 360° ट्रिक कुछ नहीं होती है। बल्कि, मैदान पर दुश्मनों से बचने के लिए प्लेयर्स ग्लू वॉल ग्रेनेड का इस्तेमाल चारों दिशाओं में करते हैं। ये एक तरह से खुद को बचाने के लिए छोटा कमरा बना देता है, जिसके भीतर खिलाड़ी को कोई दुश्मन भी डैमेज नहीं दे सकता है। मैदान पर 360° पर ग्लू वॉल लगाने के लिए खिलाड़ियों को कम-से-कम तीन ग्लू वॉल की आवश्यकता होती है।

हालांकि, यह पूरी तरह से जीवित रहने की कोई ग्यारंटी नहीं देता है। बल्कि, इसके भीतर टीममेट्स आसानी से खिलाड़ी को जीवित कर सकते हैं।

Free Fire में 360° पर ग्लू वॉल लगाने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स

गरेना फ्री फायर में इस अवस्था में ग्लू वॉल को लगाने के लिए खिलाड़ियों को फुल सेंसिटिविटी सेटिंग्स रखने की जरूरत होती है। इसलिए, यहां पर स्मूथ और तेजी से मूवमेंट के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स दी गई है।

सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image Credit : Garena)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image Credit : Garena)

360° पर ग्लू वॉल लगाने के लिए खिलाड़ियों को तीन HUD बटन का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्लू वॉल, जम्प और फायर बटन आदि। इन तीनों बटन का उपयोग करके आसानी से चारों तरफ ग्लू वॉल को लगा सकते हैं। इसके आलावा ट्रेनिंग मोड में जाकर प्रैक्टिस कर सकते हैं।