Free Fire में नाम के अंदर खास सिम्बॉल्स का उपयोग किस तरह करें?

(Image via ff.garena.com)
(Image via ff.garena.com)

Garena Free Fire में हर खिलाड़ी की स्टाइलिश इन-गेम नेम रखने की इच्छा रहती हैं। ऐसे में आप अन्य खिलाड़ियों से अलग और बेहतर दिखाई देते हैं। इस आर्टिकल में हम सिम्बॉल्स के साथ नाम बनाने के तरीके पर नजर डालेंगे।


Free Fire में नाम के अंदर खास सिम्बॉल्स का उपयोग किस तरह करें?

निकनेम को स्टाइलिश बनाने का तरीका
निकनेम को स्टाइलिश बनाने का तरीका

साधारण कीबोर्ड से आप खास शब्द तैयार नहीं कर पाएंगे। आपको स्टाइलिश नाम बनाने के लिए खास सिम्बॉल्स और फोंट्स की जरूरत होगी। इसके लिए आप Nickfinder जैसी वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। इसके अंदर कई तरह के सिम्बॉल्स मौजूद है और आप यहां से एक कोई विकल्प चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok vs Xayne: कौनसा कैरेक्टर बेहतर है?

खिलाड़ी अपने अनुसार नाम को एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही उसमें अन्य चीज़ों को जोड़ सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आपको कुछ अच्छे उदाहरण भी वेबसाइट पर मिल जाते हैं। खैर, आप इन स्टेप्स का पालन करके नाम को स्टाइलिश बना सकते हैं:

# 1: Nickfinder वेबसाइट पर जाएं और एक निकनेम को चुनें और अपने अनुसार डिजाइन करें।

# 2: निकनेम को कॉपी करें और Free Fire खोलें।

# 3: प्रोफाइल के विकल्प पर जाएं।

# 4: पिले रंग के नोटबुक आइकन पर क्लिक करें।

#5: एक पॉप-अप सामने आएगा जहां आप नया नाम टाइप कर सकते हैं।

# 6: उस जगह अपना नया नाम पेस कर दें और फिर OK पर क्लिक करते हुए कंफर्म कर दें।

खिलाड़ी कई बार नाम बदल सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें 390 इन-गेम डायमंड्स की जरूरत होगी।

नोट: ये आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है। कुछ लोगों के लिए ये तरीका आम होगा लेकिन कई लोगों को इस बारे में पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: Free Fire के अंदर 2021 में 3 जबरदस्त SMG गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए