Free Fire का इंडिपेंडेंस डे इवेंट: इनाम समेत सारी जानकारी

image via ff.garena.com   ff17
image via ff.garena.com ff17

Free Fire में समय-समय पर अलग-अलग इवेंट्स आते हैं। भारतीय सर्वर पर नया इवेंट आ चुका है। असल में डेवलपर्स ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ इवेंट्स की शुरुआत की है। इनमें हिस्सा लेकर आप कई अलग-अलग तरीके के इनाम हासिल कर सकते हैं। इसी इवेंट द्वारा खिलाड़ी "Blue Blaster" बंडल पा सकते हैं। इसके अलावा कई अलग-अलग तरीके के इनाम मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम इन सभी इनामों को हासिल करने के तरीकों के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में इंडिपेंडेंस डे के खास इवेंट में हिस्सा लेकर मुफ्त में इनाम किस तरह से हासिल करें?

Login reward

 (Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)

15 अगस्त 2021 को खिलाड़ी 3x डायमंड रॉयल वाउचर मुफ्त में हासिल कर पाएंगे। इसके लिए सभहि को Free Fire में उस दिन लोग-इन करना होगा और इनाम हासिल करने होंगे। रिडीम करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

स्टेप 1: Free Fire में इस इवेंट की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है और आपको "Calendar" के विकल्प पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपको "BOOYAH with FFCO" के विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप 3: "Login Reward" पर क्लिक करने के बाद आपको रिवॉर्ड के विकल्प को चुनना होगा।


इंडिपेंडेंस डे का इवेंट

(Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)

आपको 8 अगस्त से 16 अगस्त तक ऑरेंज बलून टोकन और ग्रीन बलून टोकन कलेक्ट करने होंगे। इनसे आपको कई इनाम मिल सकते हैं।

(Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)
  • 1x ऑरेंज बलून टोकन - कोई भी लोडआउट लूट क्रेट (99 बार बदला जा सकता है)
  • 5x ऑरेंज बलून टोकन - वेपन रॉयल वाउचर (3 बार बदला जा सकता है)
  • 3x ग्रीन बलून टोकन - कोई भी लोडआउट लूट क्रेड (99 बार बदला जा सकता है)
  • 5x ग्रीन बलून टोकन - 100x यूनिवर्सल फ्रैग्मेंट (50 बार बदला जा सकता है)
  • 20x ऑरेंज बलून टोकन और 20x ग्रीन बलून टोकन - ब्लू ब्लास्टर बंडल (1 बार बदला जा सकता है)