Free Fire India के अकाउंट पर लगातार फैंस कर रहे हैं भारतीय वर्जन के रिलीज की मांग, जानिए क्या आ रहे हैं कमेंट्स?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सभी चाहते हैं कि गेम जल्द से जल्द आए। हालांकि, पिछले 20 दिनों से इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। Free Fire India का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट काफी ज्यादा एक्टिव है और उसपर MAX वर्जन में आ रहे इवेंट्स के बारे में अपडेट्स मिलते रहते हैं। इस चीज़ पर भी फैंस के भारतीय वर्जन की वापसी को लेकर सवाल आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि फैंस वापसी को लेकर क्या बोल रहे हैं।

Ad

Free Fire India अकाउंट पर लगातार फैंस कर रहे हैं भारतीय वर्जन के रिलीज की मांग, जानिए क्या आ रहे हैं कमेंट्स

Free Fire के आधिकारिक भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग हर एक पोस्ट में कमेंट्स आते रहते हैं और यहां फैंस रिलीज डेट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आप नीचे फैंस के कुछ कमेंट्स देख सकते हैं:

फैन का कमेंट
फैन का कमेंट

(यह मैं कर लेता हूं, आप जाकर गेम लॉन्च कीजिए।)

Ad
फैन का कमेंट
फैन का कमेंट

(गेम को प्ले स्टोर पर लाओ, मीम बाद में डाल लेना।)

Ad

(बस करो, अब गेम की कन्फर्म डेट दे दो।)

(Garena बादाम खाया कीजिए, आपकी याददाश्त कमजोर है।)

फैन का कमेंट
फैन का कमेंट

(Free Fire India लॉन्च कब होगा।)

Ad

(कुछ हफ्ते बोला था, महीने नहीं। अब बोलो।)

भारतीय वर्जन के रिलीज का ऐलान अक्टूबर महीने के अंत में किया गया था और इसके बाद से 5 सितंबर को गेम के लॉन्च का ऐलान किया गया था। हालांकि, आखिरी समय पर ऐलान किया गया कि कुछ हफ्तों के लिए गेम के रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है। डेवलपर्स ने कहा था कि वो फैंस को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं और भारतीय कल्चर के हिसाब से भी चीज़ें शामिल करना चाहते हैं। देखना होगा कि डेवलपर्स फैंस कि बातें कब तक सुनते हैं और हमें गेम कब वापस देखने को मिलता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications