Free Fire India की वापसी के ऐलान के साथ Garena ने दिया फैंस को एक ओर तोहफा, जल्द ही बड़े टूर्नामेंट का होगा धमाकेदार आयोजन 

Free Fire India को 5 सितंबर से डाउनलोड कर पाएंगे
Free Fire India को 5 सितंबर से डाउनलोड कर पाएंगे

Free Fire India: गरेना (Gaerna) ने 31 अगस्त 2023 को Free Fire India की वापसी का ऐलान करते हुए भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को सरप्राइज दिया। इस टाइटल को प्लेयर्स 5 सितंबर से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा डेवलपर्स ने फ्री फायर इंडिया चैंपियनशिप (Free Fire India Championship) 2023 की घोषणा करके भारतीय खिलाड़ियों की खुशी को दोगुना किया है।

Ad

इस टाइटल को खास तौर पर भारत के लिए रिलीज किया जा रहा है, जिसका नाम Free Fire India रखा गया है। सिंगापूर के डेवलपर्स ने भारतीय कंपनी Yotta के साथ मिलकर काम किया और भारतीय उपयोगकर्ताओं का डाटा सुरक्षित रखने का फैसला लिया है। इस टाइटल के ट्रेलर में भारत के जाने-माने स्पोर्ट्स के चेहरे भी देखने को मिले हैं, जिसमें सुनील छेत्री, साइना नेहवाल, लिएंडर पैस और राहुल चौधरी शामिल हैं। इस टाइटल के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहने वाले हैं। इस आर्टिकल में टूर्नामेंट की जानकारी दी गई है।


Free Fire India की वापसी के ऐलान के साथ Garena ने दिया फैंस को एक ओर तोहफा, जल्द ही बड़े टूर्नामेंट का होगा धमाकेदार आयोजन

Ad

इस टाइटल का पहला इवेंट FFIC 2023 होने वाला है। यह खुशी भारतीय खिलाड़ियों को डेढ़ साल बाद मिली है। सभी ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स गेम का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सभी टीमें इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के सभी प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं। फिलहाल में FFIC 2023 टूर्नामेंट के रजिस्ट्रेशन का खुलासा नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी आने वाले दिनों में मिलेगी।

आपको बता दें, गरेना ने अहम जानकारी साझा की है कि FFIC 2023 के विजेताओं को FFWS 2023 में चुना जाएगा। यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा, जिसमें दुनियाभर की टीमें हिस्सा लेकर खिताब को जीतने के लिए एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। इसका आयोजन 10 नवंबर से 26 नवंबर के बीच होने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications