Free Fire India की वापसी पर भारत के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स की आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Free Fire India को 5 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं
Free Fire India को 5 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) भारत का लोकप्रिय टाइटल जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर वापसी करने वाला है। 31 अगस्त 2023 को नोएडा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेम की वापसी का ऐलान हुआ। इसके बाद यह खुशखबरी पूरे यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस घोषणा में गेम को लॉन्च करने की तारीख का भी खुलासा हुआ है जो गूगल प्ले स्टोर पर 5 सितंबर से उपलब्ध होगा। हालांकि, इस खास न्यूज के बाद भारत के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स ने उनके शब्दों में प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिस पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire India की वापसी पर भारत के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स की आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Free Fire India की वापसी पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं
Free Fire India की वापसी पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

भारत में ईस्पोर्ट्स की श्रेणी में कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद की स्किल्स को निखारा है और अपना नाम बनाया है। भारतीय सरकार ने Free Fire पर फरवरी 2022 में बैन लगाया था। उस समय कंटेंट क्रिएटर्स और गेमिंग कम्युनिटी को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, 31 अगस्त 2023 को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में Free Fire India का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया, तब सभी ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स और साधारण खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली थी। यहां पर कंटेंट क्रिएटर्स की खास प्रतिक्रियाएं शामिल हैं:

Ad
Gyan Gaming ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी अपलोड की (Image via Instagram)
Gyan Gaming ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी अपलोड की (Image via Instagram)

Free Fire MAX खेलने वाले प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर Gyan Gaming है, जिन्हें Sujan Mistri के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी अपलोड करते हुए Free Fire India की वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा:

Ad
"दोस्तों जल्द ही अगले महीने Garena Free Fire आने वाला है"

देव व्यास Gods Reign ईस्पोर्ट्स के उपाध्यक्ष है। उन्होंने इस बारे में बताया कि Free Fire India की वापसी के साथ आने वाले टूर्नामेंट की व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिलेगा, क्योंकि FFWS 2022 के फाइनल में व्यूअरशिप पीक पर थी।

"भारत में Free Fire फिर से शुरू हो रहा है और हम रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं।"

इसके अलावा Qlan के CEO और Co-Founder सागर नायर ने बताया कि वो Free Fire India में MS Dhoni के खास पात्र को जोड़ने पर खुश है। उन्होंने कहा:

"महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित पात्र 'Thala' गेम में प्रस्तुत होने वाला है, जिससे प्लेयर्स काफी प्रभावित होने वाले हैं।"
Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications