Free Fire India ने आधिकारिक रूप से नए Skyler कैरेक्टर की घोषणा की

(Image via Free Fire / Facebook)
(Image via Free Fire / Facebook)

Free Fire India ने हाल ही में Skyler को रिलीज करने की घोषणा की है। ये असल में वियतनाम के आर्टिस्ट सोन टुंग एम-टीपी पर आधारित है। Garena ने पहले ही क्रिस्टिआनो रोनाल्डो, DJ अलोक और KSHMR समेत कई लोगों के साथ कोलैब किया है। हाल ही में कैरेक्टर को जोड़ा गया था और अब वियतनाम आर्टिस्ट सोन टुंग एम-टीपी का कैरेक्टर भी भारतीय फैंस के लिए कदम रखने वाला है।

Ad
Ad

Garena Free Fire में Skyler

Free Fire India ने अपनी घोषणा में बताया:

"Free Fire ने आधिकारिक घोषणा करके Skyler को रिलीज करने के बारे में कहा, एक ऐसा कैरेक्टर जो आर्टिस्ट सोन टुंग एम-टीपी पर आधारित है। वो पहला वियतनामी कैरेक्टर होगा जो Free Fire का सुपरस्टार यूनिवर्स जॉइन करेगा! Skyler जल्द ही आने वाला है - ध्यान रहे कि आप इस कैरेक्टर को साथ में जोड़ सकते हैं!"

ये भी पढ़ें:- 2021 में Free Fire में रैंक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स

सोन टुंग एम-टीपी ने हाल ही में Skyler नाम का गाना भी जारी किया है। आप आधिकारिक वीडियो नीचे देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

Free Fire में Skyler कैरेक्टर

Free Fire में Skyler कैरेक्टर
Free Fire में Skyler कैरेक्टर

Skyler की इन-गेम जानकारी ये रही:

Ad
"Skyler एक CEOऔर सुपरस्टार है।"

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है। आप Skyler को लेवल 2 से लेवल 6 तक लेकर जा सकते हैं। लेवल 6 पर 100 मीटर के अंदर 5 ग्लू वॉल्स को डैमेज करता है। कूलडाउन 40 सेकंड्स का है और HP 9 अंकों तक बढ़ती हैं।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे पैसिव कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडी खरीद सकते हैं

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications