Free Fire India की रिलीज को आगे बढ़ाया गया, जानिए कब आ सकता है नया वर्जन?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की कुछ दिनों पहले वापसी के ऐलान को लेकर फैंस बहुत ज्यादा खुश थे। आज गेम रिलीज होने वाला था लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है कि अभी डेवलपर्स को थोड़ा और समय लगेगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire India की संभावित रिलीज डेट के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire India को कब रिलीज किया जाएगा?

Garena ने थोड़े समय पहले ही ऐलान किया कि आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। 5 सितंबर 2023 यानी आज भारतीय वर्जन को रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि, अभी डेवलपर्स मुख्य वर्जन के साथ तैयार नहीं थे क्योंकि वो इसे शानदार तरीके से रिलीज करना चाहते हैं।

Garena ने अपनी स्टेटमेंट में साफ तौर पर बताया है कि उन्हें कुछ हफ्तों का समय चाहिए। इसका अर्थ साफ है कि 2-3 हफ्तों में गेम रिलीज हो सकता है। यह भी संभव है कि कुछ दिनों के इंतजार के बाद डेवलपर्स आधिकारिक तौर पर फाइनल रिलीज डेट का ऐलान कर दें। देखा जाए तो इस महीने ही भारतीय वर्जन को रिलीज किया जा सकता है।

Garena ने स्टेटमेंट में क्या बोला?

Ad

डेवलपर्स ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट डालकर बताया कि FFI के रिलीज में उन्हें थोड़ा और समय लगेगा। उन्होंने यह चीज़ बताई कि वो एकदम परफेक्ट वर्जन लाना चाहते हैं। इसी वजह से वो चीज़ों को बेहतर करने में लगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गेम में ऐसी चीज़ों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी, जिससे भारत के उपयोगकर्ता रिलेट कर पाएं।

इसी बीच उन्होंने फैंस को धन्यवाद भी कहा और थोड़े समय का इंतजार करने के लिए कहा। देखकर लग रहा है कि साफ तौर पर नए वर्जन को लेकर काफी मेहनत चल रही है और ऐसे में फैंस को बेहतर फीचर्स यहां देखने को मिल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications