Free Fire Lite की डाउनलोड लिंक: असली है या नकली?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire को 2017 में रिलीज किया गया था और यह लो एंड स्मार्टफोन्स वाले लोगों को टारगेट करके तैयार किया गया था। Garena ने इस गेम को काफी समय तक चलाया और फिर इसका MAX वर्जन निकाला। इसमें Free Fire का बेहतर अनुभव मिल रहा था। इस गेम को भी कई लोगों ने खेला। हालांकि, कभी भी Free Fire Lite की आधिकारिक तौर पर बात नहीं हुई है। हालांकि, ऑनलाइन इसकी डाउनलोड लिंक नज़र आती रहती है।

Ad

Free Fire Lite की डाउनलोड लिंक असली है या नकली?

कई लोग Free Fire Lite के नाम से स्कैम कर रहे हैं (Image via Sportskeeda)
कई लोग Free Fire Lite के नाम से स्कैम कर रहे हैं (Image via Sportskeeda)

Free Fire का Lite वर्जन कभी रिलीज नहीं किया गया है। इसी वजह से जो भी इसे Garena का आधिकारिक ऐप बता रहा है, वो गलत बोल रहा है। आपको बता दें कि इसके लिए दी जा रही लिंक एकदम फेक है।

Ad

यह गेम की लिंक आपको SIgma बैटल रॉयल गेम की APK फाइल्स तक ले जाएगी। असल में इसे कई लोग इसे अनाधिकारिक Free Fire Lite बोल रहे हैं। आपको बता दें कि Free Fire MAX को बनाने वाली कंपनी ने Sigma Battle Royale गेम को डेवलप नहीं किया है।

Free Fire MAX को डाउनलोड करने  की दी जा रही लिंक फेक है (Image via Google)
Free Fire MAX को डाउनलोड करने की दी जा रही लिंक फेक है (Image via Google)

Sigma Battle Royale को Google Play Store पर से थोड़े समय पहले ही हटा दिया गया था। असल में लोग इसे "FF Low MB" गेम बोल रहे हैं। हालांकि, दोनों गेम अलग है और अभी तक FF Lite रिलीज नहीं हुआ है।

जब भी Garena छोटा वर्जन लाएगा, वो पहले ही इस चीज़ का ऐलान कर देंगे। आपको इस तरह की नकली लिंक से Free Fire Lite की लालच में दूसरे गेम को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। इस गेम में कुछ दिक्कत होगी, इसी कारण इसे शायद प्ले स्टोर से हटाया गया है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications