Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए 3 फायदेमंद पेट्स के विकल्प

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अनेक ताकतवर और कमजोर पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसका उपयोग करके मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह बैटल रॉयल गेम रैंक सिस्टम पर आधारित है। सभी प्लेयर्स रैंक पुश करना पसंद करते हैं। हालांकि, रैंक पुश करने के लिए ताकतवर पेट्स का उपयोग कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए 3 फायदेमंद पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए 3 फायदेमंद पेट्स के विकल्प

1) Detective Panda

Detective Panda पेट (Image via Garena)
Detective Panda पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए Detective Panda बेहतरीन विकल्प है। इसका उपयोग करके तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं और उच्च टियर को प्राप्त कर सकते हैं। अगर मैदान पर विरोधियों को एलिमिनेट करते हैं, तो खिलाड़ियों को हर एलिमिनेशन पर 4HP मिलेगी और यह बढ़कर 10HP हो जाएगी, जोकि रैंक पुश करने में फायदेमंद मानी जाती है। स्टोर सेक्शन में जाकर Detective Panda को डायमंड्स का उपयोग करके आसानी से खरीद सकते हैं।


2) Mr. Wagger

Mr. Wagger पेट (Image via Garena)
Mr. Wagger पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Mr. Waggor पेट है, जिसमें Smooth Gloo नाम की खास ताकत देखने को मिलती है। इस पेट की मदद से तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं, क्योंकि यह कवर बनाने के लिए खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। 120 सेकेंड्स से 100 सेकेंड्स में खिलाड़ियों को ग्लू वॉल मिलती है जो विरोधियों के सामने कवर बनाने में फायदा प्रदान करती है और आक्रामक गेम खेलने के लिए बढ़िया आयटम माना जाता है।


3) Rockie पेट

youtube-cover

Free Fire MAX में Rockie गेम का सबसे फायदेमंद पेट माना जाता है, जिसमें Stay Chill नाम की अनोखी ताकत देखने को मिल जाती है। इसका उपयोग करके कूलडाउन समय को कम कर सकते हैं और कैरेक्टर्स की ताकत को जल्द से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं। खिलाड़ियों को Rockie पेट का उपयोग एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स के साथ करना चाहिए।

App download animated image Get the free App now