Free Fire MAX में 3 ताकतवर पेट्स जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रकार के ताकतवर पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं। स्टोर सेक्शन में जाकर मनपसंद पेट्स को खरीद सकते हैं और कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में रैंक पुश करके अच्छे टियर पर जा सकते हैं और मुफ्त में रिवॉर्ड्स को हासिल कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 ताकतवर पेट्स को लेकर बात करेंगे, जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 ताकतवर पेट्स जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं

1) Beaston पेट

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम में आयटम्स का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को Beaston पेट पसंद आएगा। यह थ्रो करने वाले आयटम्स पर ज्यादा ताकत लगाता है। इसका उपयोग करके प्लेयर्स ग्लू वॉल, स्मोक और ग्रेनेड को दूर तक फेंक सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को Beaston का उपयोग करके आक्रामक गेम खेलना चाहिए, जिससे अच्छे किल कर पाएंगे और रैंक को तेजी से बढ़ा पाएंगे।


2) Rockie पेट

youtube-cover
Ad

Rockie गेम का सबसे फायदेमंद पेट माना जाता है, जिसमें Stay Chill नाम की अनोखी ताकत देखने को मिल जाती है। इसका उपयोग करके कूलडाउन समय को कम कर सकते हैं और कैरेक्टर्स की ताकत को जल्द से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेट की मदद से ज्यादा से ज्यादा किल कर पाएंगे। खिलाड़ियों को Rockie पेट का उपयोग एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स के साथ करना चाहिए। इसका उपयोग करके अच्छे से रैंक पुश कर सकते हैं।


3) Mr. Waggor

youtube-cover

Free Fire MAX में Mr. Waggor सबसे शक्तिशाली पेट है, जिसमें Smooth Gloo नाम की ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके ग्लू वॉल को प्राप्त कर सकते हैं और विरोधियों के सामने ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में रैंक पुश करना चाहते हैं, तो Mr. Waggor बढ़िया विकल्प माना जाता है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications