Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को शक्तिशाली कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें मेल और फीमेल शामिल हैं। गेम के अंदर स्टोर सेक्शन में जाकर पसंदीदा कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम A124 कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में A124 कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![A124 कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/59c83-16999495770805-1920.jpg 1920w)
A124 कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। हालांकि, अपडेट के पश्चात चुनिंदा कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किए जाते हैं। इसलिए नीचे हम A124 कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की पूरी जानकारी पर नजर डालने वाले हैं:
A124 कैरेक्टर की ताकत
A124 कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो सामने उपस्थित दुश्मनों पर काबू पाया जा सकता है और वो कुछ सेकेंड्स तक कैरेक्टर की ताकत का उपयोग करने में असमर्थ रहेंगे। साथ ही उनको 25 प्रतिशत डैमेज मिलेगा इसका कूलडाउन समय 75 सेकेंड्स का है।
A124 कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि A124 कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
A124 कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
गेम के अंदर जाकर कैरेक्टर्स को खरीदना आसान होता है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को खोलना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके A124 कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।