Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया जाता है। अच्छे कैरेक्टर का उपयोग करके आप गेम में बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। A124 और Luqueta दोनों ही बढ़िया विकल्प हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि दोनों में से किस कैरेक्टर को उपयोग करने पर ज्यादा फायदा होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि A124 और Luqueta में से बेहतर कैरेक्टर कौनसा रहने वाला है।
Free Fire MAX में A124 vs Luqueta: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर विकल्प है?
Luqueta

Luqueta के पास Hat Trick नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हर एक एलिमिनेशन के साथ 25 HP बढ़ा सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है। इसमें दिक्कत यह है कि आप अधिकतम 50 HP बढ़ा सकते हैं।
A124

A124 के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर का उपयोग करने पर 8 मीटर की वेव तैयार होती है। इसके अंदर मौजूद विरोधियों की स्किल पूरी तरह बंद हो जाती है। वो अपनी स्किल का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही विरोधियों पर 25 का डैमेज होता है। इस कैरेक्टर का इफेक्ट 20 सेकेंड्स तक रहता है और इसका कूलडाउन 75 सेकेंड्स का है।
A124 vs Luqueta: नतीजा
Free Fire MAX में A124 और Luqueta दोनों कैरेक्टर्स को काफी उपयोग किया जाता है। इन दोनों कैरेक्टर्स में से अगर बेहतर विकल्प को चुनना हो, तो फिर A124 से बहुत फायदा हो सकता है। आप विरोधी को अपनी स्किल का उपयोग करने से रोक सकते हैं। इसके बाद दोनों टीमों के बीच बराबर की फाइट देखने को मिलेगी। Luqueta भी अच्छा विकल्प है लेकिन इसमें 50 से ज्यादा HP नहीं बढ़ाई जा सकती है। यह एक निराशाजनक चीज़ है।