Free Fire MAX का एडवांस सर्वर APK: रजिस्ट्रेशन, मुफ्त डायमंड्स और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं और इससे गेम बेहतर बनता है। हालांकि, इन अपडेट्स को रिलीज करने से पहले एडवांस सर्वर को लाया जाता है। इसके द्वारा आने वाले फीचर्स को टेस्ट किया जाता है, ताकि मुख्य अपडेट में कोई भी कमी नहीं हो। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के एडवांस सर्वर को लेकर बात करने वाले हैं।

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर क्या है?

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर
Free Fire MAX का एडवांस सर्वर

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर हर अपडेट से पहले आता है। इसकी एक अलग वेबसाइट बनाई गई है और इसे आप आसानी से गूगल पर सर्च करके ढूंढ सकते हैं। आपको बता दें कि एडवांस सर्वर का ऐलान मुख्य अपडेट से लगभग 3 हफ्तों पहले किया जाता है। इसके बाद वेबसाइट पर जाकर खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद अगर आपकी रिक्वेट को स्वीकार कर लिया जाता है, तो फिर आप गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होती है।

एक्टिवेशन कोड क्या है?

जब भी कोई खिलाड़ी Free Fire MAX के एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन करता है, तो फिर डेवलपर्स अपने अनुसार कुछ लोगों को एक्टिवेशन कोड देते हैं। यह कोड सीमित मात्रा में रहता है। जब भी एडवांस सर्वर का APK डाउनलोड किया जाएगा, तो उसमें इंटर करने के लिए इस कोड की जरूरत होगी। ऐसे में अगर आपके पास कोड आया है, तो ही आप नए फीचर्स को पहले से ट्राय कर सकते हैं। यह कोड आधिकारिक वेबसाइट पर ही दिखता है।

मुफ्त में डायमंड्स पाने का मिलेगा मौका

बग्स पता कर सकते हैं
बग्स पता कर सकते हैं

एडवांस सर्वर द्वारा खिलाड़ी मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं। आपको फीचर्स को टेस्ट करना होगा और अगर कुछ बग्स या ग्लीच निकलते हैं, तो फिर आप उन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आप गलती निकालने वाले पहले खिलाड़ी बनते हैं, तो फिर आपको अपने मुख्य अकाउंट में डायमंड्स मिल जाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications