Free Fire Max में आक्रामक पेट्स के विकल्प

3 आक्रामक पेट्स (Image Credit : Garena)
3 आक्रामक पेट्स (Image Credit : Garena)

Free Fire Max दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल डिवाइस पर खेला जाता है। वर्तमान में इस गेम के अंदर लिजेंड्री और रेयर इनाम का कलेक्शन मौजूद है।

गेम के अंदर कैरेक्टर्स और पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेट्स गेम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। गेमर्स अपनी पसंद और इच्छा के अनुसार किसी भी पेट्स को खरीद सकते हैं। दरअसल, ताकतवर और खतरनाक पेट्स का चयन करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में आक्रामक पेट्स के विकल्प बताने वाले हैं।


Free Fire Max में आक्रामक पेट्स के विकल्प

1) Rockie

Rockie पेट (Image Credit : Garena)
Rockie पेट (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में Rockie सबसे ताकतवर पेट है। इसमें स्टे चील नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ियों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर्स के कुल डाउन समय को कम करता है। इस पेट की कुल कीमत 699 डायमंड्स है। ये सभी पात्रों के कॉम्बिनेशन के लिए बढ़िया पेट है।


2) Falco

Falco पेट (Image Credit : Garena)
Falco पेट (Image Credit : Garena)

फ्री फायर मैक्स के अंदर Falco सबसे शक्तिशली पेट है। इसमें Skyline Spree नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ियों को तेजी से उतारता है। ये ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है। इस पेट का उपयोग करके रैंक मोड में जल्दी लैंड करके दुश्मनों को किल्स कर सकते हैं। Falco पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।


3) Beaston

Beaston पेट (Image Credit : Garena)
Beaston पेट (Image Credit : Garena)

फ्री फायर मैक्स में Beaston पेट सबसे खतरनाक पेट है। इसमें हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ियों को यूटिलिटी को जोर से फेखने के लिए ताकत प्रदान करता है। इस पेट का इस्तेमाल करके अनोखा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस पेट को खरीदने के लिए 699 डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं।