Free Fire MAX में मौजूद सभी स्नाइपर राइफल्स पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अलग-अलग तरह के हथियार मौजूद हैं। कई गन्स को खिलाड़ी पसंद करते हैं। इसी बीच स्नाइपर राइफल्स का काफी अहम किरदार बन जाता है। स्नाइपर का उपयोग लॉन्ग रेंज में किया जाता है। इसकी मदद से आप दुरी पर मौजूद विरोधी को सिर्फ एक या दो शॉट में धराशाई कर सकते हैं। गेम में अलग-अलग तरह की स्नाइपर राइफल्स हैं। इस आर्टिकल में हम गेम में मौजूद सभी स्नाइपर राइफल्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में मौजूद सभी स्नाइपर राइफल्स पर एक नज़र

1- AWM

youtube-cover
Ad

AWM असल में गेम की सबसे खतरनाक स्नाइपर है। यह एयरड्रॉप में आती है। इस गन का डैमेज काफी शानदार है और सिर्फ एक या दो शॉट में विरोधी नॉक हो सकता है।

2- Kar98k

youtube-cover
Ad

Kar98k को कई लोग उपयोग करते हैं। यह लूट करते हुए आसानी से मिल जाती है। इसका डैमेज जबरदस्त है और इसमें 5 बुलेट्स रहती हैं। इसका आर्मर पेनिट्रेशन भी बेहतरीन माना जाता है।

3- M82B

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में M82B गन को बहुत समय बाद गेम में जोड़ा गया और यह जल्द ही सभी की पसंदीदा गन्स में से एक बन गई है। इसका आर्मर पेनिट्रेशन, मूवमेंट स्पीड और डैमेज काफी अच्छा है। इस गन से आप ग्लू वॉल्स के पार भी शॉट मार सकते हैं।

4- M24

youtube-cover
Ad

M24 को कई लोग पसंद करते हैं। अगर आपको AWM नहीं मिल पाती है, तो फिर आप M24 को चुन सकते हैं। यह भी एक जबरदस्त गन है। इसका डैमेज और एक्यूरेसी काफी अच्छी है। आक्रमक तरीके से खेलने वाले कई प्लेयर्स Kar98k की जगह इसका उपयोग करते हैं।

5- Heal Sniper

youtube-cover

Heal Sniper असल में दोस्तों की हेल्थ बढ़ाने में काफी अहम किरदार निभा सकती है। यह लॉन्ग रेंज में उपयोग की जा सकती है। इसमें भी अन्य कुछ स्नाइपर्स की तरह 5 बुलेट्स मौजूद हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications