Free Fire MAX में Alok vs Nairi: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। इन कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत रहती है। Alok और Nairi दोनों बढ़िया विकल्प हैं और हर कोई उन्हें पसंद करते हैं। कई लोगों के मन में सवाल है कि इनमें से बेहतर कैरेक्टर कौनसा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि दोनों में से बेहतर कैरेक्टर कौनसा है।

Ad

Free Fire MAX में Alok vs Nairi: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?

Alok

Alok कैरेक्टर (Image via Garena)
Alok कैरेक्टर (Image via Garena)

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से एक 5 मीटर का औरा तैयार होता है। आप इसके अंदर रहकर अपनी मूवमेंट स्पीड को 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आपको 10 सेकेंड्स के लिए हर सेकेंड 3 HP मिलती है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन 45 सेकेंड्स का है।

Ad

Nairi

Nairi कैरेक्टर (Image vai Garena)
Nairi कैरेक्टर (Image vai Garena)

Nairi कैरेक्टर के पास Ice Iron नाम की ताकत है। इसका इस्तेमाल करके आप ग्लू वॉल पर हमला होने के बाद उसकी ताकत को 150 अंकों से बढ़ा सकते हैं। इसी बीच आप और आपके टीममेट्स 5 मीटर के अंदर रहने पर हर सेकेंड 20 HP हासिल कर सकते हैं। हर एक ग्लू वॉल से टीममेट्स को अधिकतम 40 HP मिल सकती है।

Ad

DJ Alok vs Nairi: नतीजा

Free Fire MAX में Alok और Nairi दोनों कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है। Alok और Nairi दोनों से HP में सुधार देखने को मिलता है। Nairi ऐसा कैरेक्टर है, जिसका कोई कूलडाउन नहीं है और यह हमेशा ही मैच के दौरान आपके काम आएगा। दूसरी ओर Alok के पास कूलडाउन है। इन सभी चीज़ों के बावजूद DJ Alok बहुत बेहतर विकल्प है। इससे मूवमेंट स्पीड भी बढ़ती है और इसका कूलडाउन भी सिर्फ 45 सेकेंड्स है, तो आप इसे लगातार गेम में कई बार उपयोग कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications