Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया जाता है। Alok गेम के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है और Orion ने भी आने के बाद कई लोगों का ध्यान खींचा है। दोनों की तुलना होती हुई आई है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि दोनों में से बेहतर कैरेक्टर कौनसा है।
Free Fire MAX में Alok vs Orion: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?
Alok
Alok कैरेक्टर के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसका उपयोग करने पर 5 सेकेंड्स का औरा बनता है और इसके अंदर रहने से 15% मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है। हर सेकेंड 3 HP बढ़ जाती है। इसका इफेक्ट 10 सेकेंड्स तक रहता है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन 45 सेकेंड्स का है।
Orion
Orion के पास Crimson Crush नाम की ताकत है। इसकी मदद से EP असल में 300 क्रिमसन एनर्जी में बदल जाती है। 200 एनर्जी द्वारा प्रोटेक्शन तैयार हो जाता है। इसी बीच आप विरोधी पर हमला नहीं कर पाएंगे और वो भी आपको डैमेज नहीं दे पाएगा। साथ ही 5 मीटर के अंदर मौजूद विरोधियों से 10 HP ले लेगा। इसका इफेक्ट 3 सेकेंड्स के लिए रहता है और इसी बीच आपकी मूवमेंट स्पीड 20% तक कम हो जाती है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन सिर्फ 3 सेकेंड्स का है।
Alok vs Orion: नतीजा
Alok और Orion दोनों कैरेक्टर्स को खिलाड़ी Free Fire MAX में काफी उपयोग करते हैं। Orion के पास कूलडाउन कम है और यह आपको गेम में काफी बार उपयोग करने के लिए मिल सकता है लेकिन इसकी ताकत आपको शायद फाइट्स में उतना फायदा नहीं कराएगी क्योंकि आप विरोधियों पर हमला नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर Alok से मूवमेंट स्पीड और HP दोनों में फायदा होता है। यह दोनों चीज़ें फाइट में आपकी जीत का बड़ा कारण बन सकती है।